पर्यावरण संरक्षण

 


पर्यावरण संरक्षण


आज का कार्यक्रम*


सर्व साधारण सूच्य हों कि समाज सेवी, आर्यसमाजी एवम् गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियानकर्मी *श्री यशवीर आर्य जी* द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्रम मे प्लास्टिक के उत्त्पादों का प्रयोग न करने और इन उत्त्पादों के विकल्प के रूप मे *कपड़े के थैलों* को वितरण करने की अनूठी पहल की जा रही है| श्री यशवीर आर्य जी *स्वयं के हाथों से बुने कपड़े के थैले* जनमानस को इन्हें प्रयोग के लिये आज प्रदान करेंगे व लोगों को कपड़े के थैले प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे| श्री यशवीर आर्य जी द्वारा यह अनूठा प्रयास *जागरूक बनो ; आबाज उठाओ* संस्था की रचनाधर्मिता की कोशिश से संभव हुआ है| आज के कार्यक्रम में *डॉ कैलाश जोशी, स्वाथ्य अधिकारी, नगर निगम ,देहरादून* की उपस्थिति में संचालित व संपन्न होगा| कार्यक्रम में भागीदारी को ईच्छुक सर्व अभियानकर्मियों से अनुरोध है कि कृपया आज *सोमवार, 30 सितंबर 2019* को सांय 3:00 बजे 
 तक *गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान, धरना स्थल (हिन्दी भवन के सामने) परेड ग्राउंड, देहरादून* में पहुंचे जहां से सभी अपने अपने वाहनों से *लाल पुल के पास सब्जी-फल बाजार _(सहारनपुर रोड, पटेल नगर देहरादून)_* को प्रस्थान करेंगे व *शाम 4:00 बजे* से वहां पर कार्यक्रम के तहत कपड़े के थैले बांटकर नागरिकों को जागरूक करेंगे|